Facebook massenger room हुआ लॉन्च। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook ने अपने massenger app के लिए Facebook massenger room लॉन्च किया है, जो इस लॉकडाउन के दौरान यूजर के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके द्वारा आप एक साथ 50 लोगों के साथ वीडियो कॉल बात कर सकते है।
बताते चले की facebook इस समय “Room” की टेस्टिंग कुछ देशों में कर रहा है और सबकुछ ठीक रहा तो यह पूरी दुनिया में इसे जल्द ही लॉन्च कर दिया जायेगा। फेसबुक द्वारा अपने ब्लॉग के माध्यम जानकारी देते हुए बताया गया है कि इस massenger room पर यूजर सेलिब्रेशन, बुक क्लब, गेम नाईट का भी आनंद ले सकता है।
यह भी पढ़े :- Mobile Operating system क्या है ?
पुरे देश में lockdown की वजह से ऑफिसियल मीटिंग्स और इसी तरह अन्य bussiness के लिए स्टाफ के साथ interaction की जरुरत को देखते हुए यह Facebook massenger room बहुत ही उपयोगी साबित होगी।
Messanger Room के बारे में :-
कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार massenger room फीचर की मदद से यूजर एक चैट रूम तैयार कर सकेंगे और इस रूम में एक साथ 50 लोगों को वीडियो कॉल में जोड़ सकते है। इसके अलावे इस फीचर में न्यूज़ फीड या इवेंट से जुडी जानकारी भी शेयर की जा सकती है।
Today, we are rolling out Messenger Rooms, which are joinable group video calls that make it easy to spend quality time with friends, loved ones and people who share your interests.
Create a room right from Messenger or Facebook, and invite anyone to join. pic.twitter.com/qr06vC3x7t
— Alexandru Voica (@alexvoica) April 24, 2020
Facebook massenger room का आप अनलिमिटेड उपयोग कर सकते है। इसका कंट्रोल उस यूजर के पास होगा जो उस कॉल्स को होस्ट कर रहा है। होस्ट अपने हिसाब से room को लॉक या अनलॉक कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको एक लिंक भेजना होगा। इसके बाद आप एक दूसरे से आसानी से जुड़ सकते है। इस room का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास फेसबुक का अकाउंट होना आवश्यक है।
मार्क ज़ुकरवर्ग ने उनकी स्वामित्व वाली व्हाट्सप्प मैसेंजर के बारे में भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए व्हाट्सप्प मैसेंजर के ग्रुप कॉल को 4 से बढाकर 8 कर दिया गया है। अब आप व्हाट्सप्प ग्रुप में 8 लोगों के साथ एक साथ ग्रुप वीडियो कॉल कर सकते है। इसके लिए आपको अपने व्हाट्सप्प को अपडेट करना पड़ेगा।
यह भी जरूर पढ़े :- Internet of Things क्या है ? पूर्ण विवरण।
Facebook massenger room कैसे बनाये।
जैसे ही यह उपलब्ध होगा आप आसानी से नीचे दिए गए तरीके से room बना सकते है :-
- Massenger ऍप को खोले।
- नीचे दाहिने साइड में People tab पर tap करे।
- Create room पर tap करे और उस व्यक्ति को select करे जिसे आप इस रूम के join कराना कहते है।
इसे आप कंप्यूटर या मोबाइल कही से भी join कर सकते है। फेसबुक के अनुसार इसके लिए आपको कुछ भी डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है।